बांध में डूबे किसान का शव निकाला

झांसी: एसडीआरएफ और रक्सा पुलिस ने डोंगरी बांध में डूबे किसान का शव निकाला

/

झांसी।झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में डोंगरी बांध  में डूबे  एक किसान का शव एसडीआरएफ और रक्सा पुलिस ने कड़ी मशक्क़त कर 50  घंटे बाद निकालने में सफलता पायी है  ।

सूत्रों के अनुसार मामला  रक्सा थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव का है जहां गांव के किसान हरदास का शव डोंगरी बांध से बरामद किया गया है। हरदास 20 फरवरी की सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था  और  बांध  में डूब गया । पुलिस और यूपी एसडीआरएफ की टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

हरदास ने डोंगरी बांध के एक टापू पर सरसों की फसल बोई थी और 20 फरवरी को वह सरसों की कटाई के लिए ट्यूब के सहारे बांध में लगभग 500 मीटर अंदर गया । टापू से करीब 200 मीटर पहले ही ट्यूब से हवा निकल गई, जिससे वह पानी में डूब गया ।बांध में डूबे किसान का शव निकालालोगों ने हरदास को डूबते हुए देखा, लेकिन उसे  बचा नहीं पाए। उन्होंने तत्काल रक्सा पुलिस को घटना की सूचना दी। रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। हरदास का कोई पता न चलने के बाद एसडीआरएफ की टीम को  भी मदद के लिए बुलाया गया ,जिसके बाद हरदास का शव घटना के 50 घंटे  जाने के बाद निकाला जा सका।

रक्सा थाना पुलिस  ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

न्याय का वास्तविक अर्थ, लोगों के चेहरे पर खुशी लाना: ललित नारायण झा

Latest from Jhansi