विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

झांसी सदर विधायक ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

//

झांसी। संचारी रोगों एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए  जनपद में चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विधायक सदर  रवि शर्मा , अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मण्डल डा. सुमन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डा. सुधाकर पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से रैली को हरी झण्डी दिखाकर तथा गोष्ठी आयोजित कर किया गया।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली में नगर निगम झांसी की कूड़ा उठाने वाली गाडियां, फॉगिंग वाहन, मलेरिया विभाग के कर्मचारी तथा आशाएँ स्लोगन तख्तियां लेकर सम्मिलित हुईं। वाहन रैली के पश्चात कार्यालय सभागार में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। डा. पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा एवं 10 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक आशा द्वारा घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाया जायेगा।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियानसदर विधायक ने कहा ” मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से ही पूर्वोत्तर सहित पूरे प्रदेश में जेई दिमागी बुखार से होने वाली मौतों को रोका जा सका है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी सभी विभाग मिल-जुल कर काम करें।” उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों पर आशाओं सहित सम्पूर्ण स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा की।

नोडल अधिकारी डा. उत्सव राज ने संचारी रोगों से बचाव हेतु समस्त संबंधित विभागों को सक्रिय रूप भागीदारी कर अभियान को सफल बनाये जाने हेतु बताया कि वर्ष 2021 में झांसी में डेंगू के 1124 केस पाये गये थे, जिसमें निरन्तर गिरावट दर्ज हो रही है एवं वर्तमान में अभी तक इस वर्ष 6 डेंगू केस पाये गये हैं। संचारी रोगों में निरन्तर गिरावट का मुख्य कारण विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वारा 11 विभागों की सम्मिलित गतिविधियां है।

डॉ विजयश्री शुक्ला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान में 5.35 लाख से अधिक राजस्व अर्जित

Next Story

एनएच-44 और एनएच-39 को जोड़ने वाले बाईपास को मिली वित्तीय स्वीकृति

Latest from Jhansi