मां पहुंज नदी की महाआरती

झांसीवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की मां पहुंज नदी की महाआरती

//

झांसी 27 अक्टूबर । झांसी में  दुर्गा उत्सव महासमिति के तत्वधान में शुक्रवार की शाम काशी में होने वाली मां गंगा आरती के तर्ज पर ही मां पहुंज नदी की महाआरती की गई।इस आरती को संपन्न कराने काशी से विद्वान पंडित पधारे थे।

जय अकेडमी के पास नदी के घाट पर महाआरती कार्यक्रम के संरक्षक इंजीनियर रविकांत दवे कम्मू तिवारी, सीताराम यादव महेश सर्राफ मटका, मैथिली शरण मुदगिल, रोहित पांडे  एवं गोकुल दुबे ने प्रमुख रूप से मां की आरती की। दुर्गा उत्सव महासमिति की एक अनोखी पहल गंगा बचाओ नदिया बचाओ अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त डॉ आदर्श सिंह एवं अध्यक्ष पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अविनाश कुमार,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस एवं महापौर बिहारीलाल आर्य उपस्थित रहे। मां पहुंज नदी के घाट पर महाआरती में अधिक संख्या में झांसी वासी पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते संयोजक पंडित पीयूष रावत ने बताया कि भारतीय संस्कृति में देने वाले को देवता कहा जाता है और उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। जल हमें जीवन देता है इसलिए जल की प्रमुख स्रोत नदियों को पवित्र मान कर उनकी पूजा-अर्चना की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कार्यक्रम का संचालन नीति शास्त्री  ने किया।

मां पहुंज नदी की महाआरती
दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महामंत्री विनोद अवस्थी ने बताया कि पहुंज नदी की उत्पत्ति झांसी के समीप मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले की पहाड़ियों में होती है। इस नदी का प्राचीन नाम पुष्पावती है। यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की राज्य-सीमा पर बहती है।


उत्तर प्रदेश के जालौन ज़िले में इसका विलय सिन्ध नदी में होता है, जो स्वयं आगे जाकर इटावा ज़िले में यमुना नदी में विलय होती है। पहुंज नदी भारत के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह सिन्ध नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं यमुना नदी की उपनदी है। पहुंज नदी की लम्बाई लगभग 195 किमी है  और झांसी के नगर से गुज़रती है।

इस दौरान अरविंद वशिष्ठ,राजीव तिवारी ,अमित चिरवरिया, मुकेश अग्रवाल, आलोक चतुवेर्दी , राजेश विरथरे,रवीश त्रिपाठी, अतुल किल्पन,
एड.,सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, पवन गुप्ता ,जयदीप खरे,एड.समीर तिवारी ,प्रभात शर्मा ,संजीव तिवारी ,अतुल मिश्रा ,एड. नरेंद्र अग्रवाल, विकास अवस्थी, डॉ भूपेंद्र रायकवार, अतुल मिश्रा , प्रभात शर्मा उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी की वीर भूमि पर आकर हुआ गौरवान्वित: भगवंत मान

Next Story

ललितपुर सिंचाईखंड का जिलेदार और उसका साथी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को