झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल ने दिवंगत रेलवे कर्मचारी के परिजनों को किया एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान

/

झांसी ।भारतीय रेल द्वारा अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा तथा आर्थिक सहयोग के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के क्रम में आज झांसी रेल मंडल के दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया ।

झांसी मंडल एवं भारतीय स्टेट बैंक के समन्वय से बीमा प्रावधानों के अंतर्गत आज मंडल रेल प्रबन्धक अनिरुद्ध कुमार, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा तथा भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम सुबोध गोपे द्वारा संयुक्त रूप से दिवंगत उप मुख्य टिकट निरीक्षक ( डिप्टी सी टी आई )प्रमोद कुमार दमेले के ऑन ड्यूटी निधन पर उनकी पत्नी मालती दमेले को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई।

यह कदम भारतीय रेल की अपने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक है, जो यह संदेश देता है कि किसी भी कर्मचारी का परिवार कभी अकेला नहीं है।

मृतक कर्मचारी के परिजनों द्वारा भारतीय रेलवे एवं भारतीय स्टेट बैंक के इस सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवेझांसी मंडल के समस्त शाखा अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के एजीएम अजय दीक्षित, क्षेत्रीय प्रबन्धक हसन अंसारी तथा मुख्य प्रबन्धक अजय कुमार उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर हुआ विचार-विमर्श

Next Story

झांसी: महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

Latest from Jhansi