झांसी। महानगर में नगर निगम ने बस स्टैण्ड स्थित नगर निगम की दुकानों पर बड़े बकायदारों के खिलाफ किराया वसूली अभियान चलाया ।
नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में नगर निगम के सीमान्तर्गत बस स्टैण्ड स्थित नगर निगम की दुकानों पर बड़े बकायदारों के विरूद्ध किराया वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें बस स्टैण्ड स्थित 11 दुकानों को सील किया गया।
बस स्टैण्ड स्थित 03 दुकानदारों द्वारा मौके पर किराया जमा किया गया ,जिसको खोल दिया गया। बस स्टैण्ड स्थित दुकानों से रूपया 04 लाख 75 हजार रूपये वसूला गया। यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

इस अभियान में गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त, भूपेन्द्र कुशवाहा, लिपिक, राहुल कुशवाहा, कर संग्रहकर्ता एवं प्रवर्तन दल दस्ता उपस्थित रहा।
