झांसी नगर निगम

झांसी नगर आयुक्त ने कूड़ा कलेक्शन एजेंसी के कार्यालय और व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण

/

झांसी । उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम की आयुक्त आकांक्षा राणा ने गुरुवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी ए जी एन्वायरो इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मसीहागंज स्थित कार्यालय का प्रातः छह बजे औचक निरीक्षण किया।

झांसी नगर निगम

नगर आयुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन हेतु ऑटो टिपर एवं बड़ी गाड़ियां जिसमें हुक लोडर ,कॉम्पैक्टर ,हाइवा ,जेसीबी मशीनों की परेड करायी एवं निरीक्षण भी किया गया जिसमें समस्त छोटी गाड़ियों के ड्राइवर, हेल्पर गाड़ियों में क्रियाशील पीए सिस्टम, रूट मैप ,टोल फ़्री नंबर जैसे 1533/14420/05103500700 की वाहने पर पेंटिंग एवं बड़ी गाड़ियों में कॉम्पैक्टर हाइवा हुक लोडर एवं जेसीबी के हाइड्रोलिक सिस्टम को चेक किया।झांसी नगर निगम

उन्होंने जीपीएस के माध्यम से प्रत्येक गाड़ियों को ट्रैक किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर की भी लाइव मॉनिटरिंग देखी । कार्यालय में स्थित स्टोर रूम ,शौचालय की व्यवस्था ,पीने के पानी की व्यवस्था ,ऑनलाइन अटेंडेंस हेतु बायोमेट्रिक डिवाइस ,फ़र्स्ट ऐड किट की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया ।

वाहनों में कार्यरत ड्राइवर हेल्पर के व्यवहार परिवर्तन एवं कार्यालय की ओर आने जाने वाले रास्ते पर धीमी गति से चलने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किए जाने के निर्देश कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए गये । कार्यालय परिसर में बदबू कम करने हेतु विशेष केमिकल के निरंतर छिड़काव करने के भी निर्देष दिए गए । निरीक्षण के समय वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य आधिकारी डॉक्टर विनीत कुमार मुख्य सफ़ाई एवम् खाद्य निरीक्षक अभिलाष रायकवार , सफ़ाई एवम् खाद्य निरीक्षक अनुप साहू एवं संजय चंद्रा मौजूद रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी:भामाशाह अवार्ड नाइट में सात नागरिकों का होगा सम्मान

Next Story

झांसी : प्रस्तावित आवास विकास योजना-4 के खिलाफ किसान और व्यापारियों का प्रदर्शन

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष