बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण

बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के लिए झांसी वन विभाग की मुहिम जोरों पर

झांसी 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी मंडल का वन विभाग इन दिनों बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के लिए तैयारियों में जुटा है। इस बार झांसी मंडल में दो करोड 80 लाख 18 हजार 115 वृक्षों का रोपण वन विभाग तथा अन्य विभागों को मिलकर करना है अैर इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण
वन संरक्षक बुंदेलखंड वृत्त कैलाश प्रकाश ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप झांसी मंडल को मिले लक्ष्य के तहत वन विभाग तथा  अन्य विभागों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पूरे मंडल में तकरीबन दो करोड़ 80 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य है। इन पौधों की आपूर्ति नि:शुल्क वन विभाग द्वारा की जायेगी। वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों में इसके लिए तैयारियां लंबे समय से चल रहीं थीं और विभिन्न विभागों ने पौधे नसर्रियों से ले भी लिए हैं। जैसे ही सरकार की ओर तिथि को घोषणा की जायेगी वृक्षारोपण का काम शुरू कर दिया जायेगा।

बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण

उन्होंने कहा कि वन विभाग दिये गये लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार है लेकिन इस मुहिम से लोगों का जुड़ना बेहद जरूरी है। वन विभाग इसके लिए एक सो सात जुलाई के बीच मनाये जा रहे वन महोत्सव के दौरान जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि रोपे गये पौधों के सरंक्षण का संकल्प सभी लोग लें। रोपें गये पौधों और लगाये गये बीजों को पनपने और कुछ बड़ा होने तक पूरे संरक्षण की जरूरत होती है। अगर आमजन इस  अभियान से जुडें तो रोपे गये पौधों के नष्ट होने की दर काफी हद तक कम की जा सकती है। सभी को यह समझना होगा कि वृक्षारोपण हमारे कारण पर्यावरण को हुए नुकसान को देखते हुए हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सरकार अपनी ओर से प्रयास कर रही है। सरकार ने 27 विभागों को इस अभियान से पहले ही जोड दिया है जो सभी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  लेकिन अगर आम आदमी अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाता है तो पौधों को बचाना मुश्किल हो जाता है। सभी से अनुरोध है कि वह इस मुहिम के सक्रिय भागीदार बनकर इसे सफल बनायें।

बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण

श्री प्रकाश ने बताया कि इस बार शहरों में नंदन वन और गांवों मे ग्राम वन और आयुष वन बनाये जा रहे हैं। आयुष  वन गांवों में वन विभाग की जमीन पर औषधीय पौधे लगाकर आयुष वन बनाया जायेगा।

बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण

गौरतलब है कि झांसी मंडल में जो दो करोड़ से अधिक पौधे लगाने का इस बार का लक्ष्य है उसमें जालौन में वन विभाग को 211 जगहों पर 51,56,000 पौधे रोपने हैं तो अन्य विभागों को  211 जगहों पर 4206440 पौधा रोपण करना है। झांसी जिले में वन विभाग 167 जगहों पर 52,97,800 और अन्य विभाग 45,66,183 पौधे लगायेंगे। ललितपुर जिले में वन विभाग को 41,76,400 पौघे 170 जगहों पर और अन्य विभागों को 46,15,292 पौधे लगाने हैं।

वैभव  सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

यूपी की पदक विजेता महिला बॉक्सरों का झांसी में हुआ सम्मान

Next Story

झांसी: दुकान में भीषण आग,करोड़ों का नुकसान

Latest from बुंदेलखंड

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)