झांसी डीआरएम

झांसी डीआरएम ने किया झांसी–डबरा खंड निरीक्षण एवं डबरा स्टेशन पर विशेष प्रबंधों की समीक्षा

/

झांसी ।उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार द्वारा  झांसी से डबरा के मध्य मल्टीपल लाइन खंड का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ट्रैक संरचना, सिग्नलिंग व्यवस्था, संरक्षा मानकों, पुल-पुलियों तथा परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।झांसी डीआरएममंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को यात्री सुरक्षा, समयबद्ध रेल संचालन तथा आधारभूत संरचना के उच्च मानकों को बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल प्रशासन सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय रेल सेवा प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में डबरा में आयोजित भव्य नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान अनुमानित डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति के मद्देनज़र मंडल रेल प्रबंधक स्वयं डबरा स्टेशन पर उपस्थित रहे तथा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, प्लेटफॉर्म नियंत्रण, टिकट व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

श्री कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्वालियर एवं झांसी के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है साथ ही ताज एक्सप्रेस का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया गया है, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुगमता प्राप्त हो सके।

सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए 125 रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानों की तैनाती के साथ पर्याप्त संख्या में वाणिज्य निरीक्षकों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क तथा यात्रियों के मार्गदर्शन हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।अधिकारियों को सतत निगरानी बनाए रखने एवं किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी : मेगा विधिक सेवा शिविर में आमजन को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

Next Story

झांसी की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर सदर विधायक रवि शर्मा के बेबाक बोल

Latest from Jhansi

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,बुंदेलखंड की तकदीर बदलने का केंद्र: शाही

झांसी।जिले में स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आज “विकसित कृषि–विकसित भारत @2047” विषय पर

किसान मेले में जुटेंगे लगभग10 हज़ार किसान और कृषि उद्यमी, कृषि तकनीकी का होगा प्रदर्शन : डॉ ए के सिंह

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चौथी बार 14 से 16