
इसके उपरांत झांसी मंडल के लिए आवंटित बजट पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि झांसी मंडल को 2344.39 करोड़ का बजट आवंटित किया गया जो कि पिछले वर्ष के 2202.46 करोड़ की तुलना में 6.44% अधिक है।
आज इस प्रेस कांफ्रेंस में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक पी.पी.शर्मा, वरिष्ठ मंडल इनजिनीयर/समन्वय आशुतोष चौरसिया मौजूद रहे I