जिलाधिकारी ने दी विजयादशमी पर शुभकामनाएं

झांसी जिलाधिकारी ने दीं जनपदवासियों को विजयादशमी के पर्व पर शुभकामनाएं

//

झांसी 23 अक्टूबर । वीरांगना नगरी झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपदवासियों को विजयादशमी के पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए सभी से त्योहार को मनाते समय सभी जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की।

अपने बधाई संदेश में श्री कुमार ने कहा कि  विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम  का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।
विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। भगवान राम के समय से यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

जिलाधिकारी ने लोगों से संचारी संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए विजयादशमी के कार्यक्रमों को मनाने की अपील की है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मऊरानीपुर में चोरों ने सूनसान घर में किया लाखों के माल पर हाथ साफ

Next Story

झांसी नगर मजिस्ट्रेट ने किया देवी प्रतिमा विसर्जन व रावण दहन तैयारियों का निरीक्षण

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को