डीजल चोरी मामले का खुलासा

झांसी : डीजल चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

//

झांसी ।झांसी रेल मण्डल के अंतर्गत पोस्ट भीमसेन क्षेत्र में दर्ज डीजल चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो को गिरफ्तार किया है ।

यह मामला 04 जनवरी 2026 को रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। निरीक्षक उरई के नेतृत्व में अपराध आसूचना शाखा ग्वालियर एवं कानपुर की संयुक्त टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर 23 मार्च को कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया गया।

उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत एवं उनकी टीम द्वारा भीमसेन क्षेत्र के आसपास से दो आरोपियों सागर गौतम ( 25), निवासी रामपुर भीमसेन, थाना सच्चेंडी, जनपद कानपुर नगर और शिवम गौतम (22 ), निवासी भौती प्रतापपुर, थाना सच्चेंडी, जनपद कानपुर नगर
को गिरफ्तार किया गया।।

पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर इस प्रकरण में चार अन्य व्यक्तियों को नामजद करते हुए वांछित किया गया है, जिनकी तलाश जारी है। इस मामले में में पूर्व में बरामद रेलवे संपत्ति की अनुमानित कीमत 34,000 रूपए आंकी गई है।

इन्हे गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, भीमसेन, सहायक उप निरीक्षक देवेश कुमार, प्रधान आरक्षी नागेन्द्र मौर्य, प्रधान आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी पुनीत भारती भीमसेन शामिल रहे ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी कृषि विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश के किसानों का शैक्षणिक भ्रमण

Latest from Jhansi