युवक का शव बरामद

झांसी: खेत मे पानी लगाते समय नहर में डूबे युवक का शव बरामद

/
झांसी। बुंदेलखंड में  झांसी के टहरौली क्षेत्र के परसा गांव में खेत की सिंचाई करते समय नहर में डूबे बहोरन आदिवासी  रामलाल का शव बरामद कर लिया गया।
युवक का शव बरामद
मृतक की पहचान रामलाल (35 )  निवासी ग्राम परसा, टहरौली के रूप में हुई जो  अपने खेत में पानी लगाने  गया था। इसी दौरान पैर फिसलने  के कारण वह पास से गुजर रही नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक रामलाल के पिता ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी व चार छोटे बच्चे   है।सूचना मिलते ही  टहरौली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव  को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए  भेज दिया है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दो मोटरसाइकिल सवारों को तेज़ रफ़्तार कार ने रौंदा

Next Story

झांसी रेल मंडल :दिवंगत रेल कर्मचारी की विधवा को प्रदान किया गया संशोधित पेंशन भुगतान आदेश

Latest from Jhansi