पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड परीक्षा

झांसी : 7539 ने छोड़ी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड परीक्षा

//

झांसी । जनपद में  28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण व शुचिता के साथ संपन्न हुई जबकि दोनों पालियों में 7539 परीक्षार्थी अनुपस्थि रहे  ।पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड परीक्षा इस दौरान  अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक नगर  प्रीति सिंह सहित जनपद में 28 परीक्षा केंद्रों परदो पालियों में हो रही परीक्षा की शुचिता को लगातार भ्रमणशील रहते हुए परखा।

अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय  सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और  प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा तथा मिनट 2 मिनट रिकॉर्डिंग की जानकारी ली।
परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहे।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड परीक्षा

परीक्षा नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन  ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी परीक्षा भर्ती में कुल 9120 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें द्वितीय दिवस 15 मार्च (रविवार) की प्रथम पाली में 5375 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 3745 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि द्वितीय दिवस की द्वितीय पाली में 9120 को परीक्षा हेतु पंजीकरण थे परंतु 5326 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 3794 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

अपर जिलाधिकारी  परीक्षा पूर्ण शांति, निर्विघ्न संपन्न होने पर जनपद के समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गहोई गौरव ने किया मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स- 2025 एकता गुप्ता का सम्मान

Next Story

झांसी : बबीना सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक के बेटे का शव मिला रेलवे ट्रैक पर  

Latest from Jhansi

बुंविवि के सहायक आचार्य डॉ. नईम का चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में हुआ संम्मान

झांसी । तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं रामायण केन्द्र, भोपाल द्वारा श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग,