आईटीआई कॉलेज

आईटीआई कॉलेज की अनुदेशक रेनू वर्मा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

//

झांसी। जनपद में मऊरानीपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए कॉलेज की अनुदेशक रेनू वर्मा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र बेदान्त अहिरवार और वोवी राजा ने अनुदेशक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ मऊरानीपुर कोतवाली ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं अन्य कर्मचारियों में भी भय का माहौल देखा गया। एंटी करप्शन अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पीडब्ल्यूडी में 28.50 करोड़ का सड़क टेंडर विवादों में, हाईकोर्ट की रोक

Latest from Jhansi

उत्कृष्टता की निरंतर खोज ही वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है: डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह

झांसी। महानगर  स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अनुभवात्मक कार्यशाला “क्वेस्ट ऑफ एक्सीलेंस: