भाजपा झांसी

भाजपा झांसी जिला एवं महानगर की कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक विस्तार पर हुई गहन चर्चा

//

झांसी । भारतीय जनता पार्टी के झांसी जिला एवं महानगर की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संगठनात्मक विस्तार के उद्देश्य से सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महामंत्री संजय राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद संगठन को और मजबूत बनाने तथा जिले की नई कार्यसमिति के गठन को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी राय और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें हर कार्यकर्ता की राय और सुझाव को महत्व दिया जाता है। इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई, ताकि जिले में संगठनात्मक विस्तार के साथ नई कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल, बबीना विधायक राजीव सिंह, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम सहित पार्टी के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पुलिस की होली में जमकर उड़ा अबीर- गुलाल

Next Story

झांसी कृषि विश्वविद्यालय का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से

Latest from Jhansi

आईसीआरआईसैट के उपमहानिदेशक ने जाना झांसी कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यक्रमों के बारे में

झांसी । हैदराबाद स्थित इंटरनेशनल  किरोप्स रिसर्च  इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-ऐरीड टिरोपिक्स, (आईसीआरआईसैट) के उपमहानिदेशक डॉ.