भाजपा की कार्यशाला

झांसी:भाजपा की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संगठित और अनुशासित बनने का दिया गया प्रशिक्षण

//

झांसी। झांसी महानगर  में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठित और अनुशासित बनने का प्रशिक्षण दिया गया ।

जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व भाजपा कार्यालय  पर आयोजित  कार्यशाला में  सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी एवं मंत्रियों का पंजीकरण हुआ ।भाजपा की कार्यशाला महिला मोर्चा की पदाधिकारी द्वारा रंगोली सजाई गई तत्पश्चात प्रथम सत्र से पूर्व दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम का गायन हुआ ,जिसके बाद प्रथम सत्र का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया और दीनदयाल जी के जीवन दर्शन को अपनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें पीपीटी नवाचार एवं पंच परिवर्तनों की आधारशिला पर विशेष बल दिया गया।

भाजपा की कार्यशालाकार्यशाला के द्वितीय सत्र में विधानसभा वार चर्चा की गई, जिसमें मण्डलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की विस्तृत योजना को विस्तार से बताया गया । संगठन के निर्देशानुसार मण्डलश:संचालन समितियों के निर्माण एवं उसमें सभी जिम्मेवार पदाधिकारियों की उपस्थिति आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा समय-समय पर संगठन अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देता है जिससे कि हमारे कार्यकर्ता अपने संगठन को समझे और संघटनात्मक राजनीतिक जीवन में उसे कार्यकर्ता का विकास कैसे हो इसीलिए प्रशिक्षण भाजपा द्वारा किए जाते हैं।

क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि ने कहा ” भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी इसीलिए है क्योंकि इसका हर कार्यकर्ता अनुशासित है, संघटनात्मक है ,राजनीतिक है तथा अपनी मातृभूमि भारत माता के लिए समर्पित है, यह सब भाजपा के प्रशिक्षण का नतीजा है ।

जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा ” भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण अभियान इसलिए करती है जिससे कार्यकर्ता का विकास हो, उसको अनुशासित रहकर संगठन के काम को कैसे करना है यह सब प्रशिक्षण में सिखाया जाता है ।प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता का सामाजिक तथा राजनीतिक विकास के साथ-साथ उसके निजी जीवन में भी विकास होता है।तृतीय सत्र में समापन उद्बोधन के बाद राष्ट्रगान गायन हुआ जिसके बाद कार्यशाला का समापन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक नंदकिशोर भिलवारे, रानू देवलिया, मीनू राजावत, ओम बिहारी भार्गव रहे  तथा  कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर भिलवारे ने किया जमुना कुशवाहा,प्रदीप सरावगी, मुकेश मिश्रा, रानू देवलिया,मनमोहन गेडा,चित्रा सिंह,सुमन पुरोहित ,उमाशंकर राजपूत ,संजय लॉन्गसन ,अनुज नीखरा ,प्रद्युम्न  दुबे ,सलिल तिवारी ,विवेक बाजपेयी ,दीपक साहू ,आदि सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

आभार सह संयोजक ओम बिहारी भार्गव् ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लखन कुशवाहा, कमलेश परिहार ,विशाल दीक्षित, चेतन ओझा ,नूपुर पाठक, श्वेता नामदेव, सविता पचौरी ,कांति छत्रपाल, अभिलाषा, नीता अवस्थी,  नीरजा गुप्ता ,प्रियांशु डे जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी महानगर, सौरभ मिश्रा ,मुदित साहू ,प्रदीप खटीक ,भूपेंद्र सिंह ,सानू शर्मा , शुभम बनर्जी आदि  रहे ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी : जनसुनवाई पर अब होगी मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी नजर

Next Story

झांसी:नाबालिग के साथ छेड़खानी के दोषी को  04 वर्ष का सश्रम कारावास,20 हजार का अर्थदण्ड

Latest from Jhansi