रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय

झांसी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि, 15 को स्वर्ण पदक

/

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में  गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालयमुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि ने समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की, जबकि 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा “दीक्षांत समारोह जीवन का अंत नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के नए अध्याय का प्रारम्भ है।” उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक सम्मान प्राप्त कर रहा है और अब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने ज्ञान, कौशल और संस्कार से देश और अपनी संस्था का नाम रोशन करें।”

 रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय

केंद्रीय मंत्री ने देश की खाद्य सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत किसी भी देश पर खाद्यान्न के लिए निर्भर नहीं है, इसका श्रेय कृषि वैज्ञानिकों और परिश्रमी किसानों को जाता है। उन्होंने ‘पोषणयुक्त भारत’ की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि उत्पादन के साथ गुणवत्ता और पोषण भी उतना ही आवश्यक है।

श्री चौहान ने कहा कि बुंदेलखण्ड की धरती दलहन क्रांति का केंद्र बन सकती है। भारत को ‘फूड बास्केट’ बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब वैज्ञानिक प्रयोगशाला से खेत तक ज्ञान पहुंचाएं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं और सभी से अपने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया। कृषि मंत्री ने विवि में आज स्टेनिया नट का पौधा लगाया।

 रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय

विशिष्ट अतिथि महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं सचिव डेयर डॉ. एमएल जाट ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्त्व की संस्था बताते हुए कहा कि यह प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। झाँसी क्रांति की धरती है और अब यहाँ तिलहन एवं दलहन की नई कृषि क्रांति का सूत्रपात होगा।

 रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय

कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में मात्र 5 विद्यार्थियों से प्रारम्भ हुआ यह विश्वविद्यालय आज 1100 विद्यार्थियों के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है, इसमें छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ किसानों के लिए तकनीकी परामर्श, प्रशिक्षण एवं नवाचार का केंद्र बन चुका है। झाँसी परिसर के अतिरिक्त दतिया में मात्स्यिकी महाविद्यालय एवं पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय प्रारम्भ हो चुके हैं तथा शीघ्र ही मुरैना (मध्य प्रदेश) में उद्यानिकी महाविद्यालय में अध्ययन आरम्भ होगा।

 रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पॉलीहाउस, हाई-टेक नर्सरी, समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, कठिया गेहूँ, सरसों एवं चना प्रक्षेत्र, फसल कैफेटेरिया जैसे नवाचार स्थापित किए हैं।
उन्होंने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प पत्र का वाचन कर उसे केंद्रीय कृषि मंत्री को समर्पित किया और विश्वविद्यालय को ‘हरित परिसर’ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में 235 स्नातक, 127 परास्नातक एवं 3 पीएच.डी. सहित कुल 365 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। 8 स्नातक, 7 परास्नातक एवं 3 पीएच.डी. विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कृषि विज्ञान मंडपम सहित विभिन्न नवीन भवनों का लोकार्पण भी किया गया।
कृषि मंत्री ने विवि प्रक्षेत्र में किसान चौपाल के माध्यम से किसानों से संवाद किया।

 रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय

मंचासीन अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,सांसद झांसी ललितपुर अनुराग शर्मा, नगर विधायक रवि शर्मा, महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद/ सचिव डेयर डॉ एमएल जाट, कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह सामोरह में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रवींद्र शुक्ला, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति डॉ मुकेश पांडे, विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता,एमएलसी रमा निरंजन, अन्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के भाजपा जनप्रतिनिधि, विवि बोर्ड मेम्बर, अकादमिक सदस्य,विवि के सभी अधिकारी वैज्ञानिक, शोधार्थी, किसान एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्सव और गौरव का वातावरण व्याप्त रहा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एरच होली महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर योगी सरकार ने जारी की आर्थिक मदद

Next Story

झांसी : महाभक्ति कंसर्ट कार्यक्रम में साधो द बैंड की धुनों बही भक्ति रसधार

Latest from बुंदेलखंड