बच्चे का शव

झांसी: लहचूरा थाना क्षेत्र में 08 साल के बच्चे का शव घर में ही मिलने के बाद मचा हड़कंप

//

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में 08 साल के बच्चे का शव अपने ही घर में मिलने से सनसनी फैल गई है।

मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के चकारा गांव का है। सूत्रों के अनुसार  मुकेश तीसरी कक्षा का छात्र था।मुकेश के माता-पिता उसे दिन के समय घर पर अकेला छोड़कर काम के लिए गए थे। शाम को जब वह लोग वापस आए तो बच्चा घर में नहीं था।

बच्चे का शव

बच्चे का शव

इसके बाद परिजनों ने पहले आसपास और फिर पूरे गांव में ही बच्चे की खोज शुरू की लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चला। परिजन लगातार बालक की खोजबीन में लगे थे । काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और  तलाशी के दौरान भूसे के कमरे में मासूम मुकेश का शव पड़ा मिला।  देर रात बालक का शव घर में ही भूसे के कमरे में  मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया ।

इसकी जानकारी मिलने पर आला अधिकारी तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

बच्चे का शव

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि बालक के पिता ने उसके गायब होने की सूचना थाना पुलिस को दी थी जिसके बाद मामला पंजीकृत कर लिया गया था और  थाना प्रभारी सुनीता मिश्रा अपनी टीम के साथ बच्ची बच्चे की तलाश में जुटी थीं । इसी खोजबीन के दौरान बच्चों का शव घर में ही भूसे के कमरे में  मिला। तत्काल ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र करए गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह बच्चा दिन में 12-01 बजे से गायब था और उसका शव घर में ही मिला है। यह स्थिति काफी विचित्र है इस कारण परिजनों से हुई बातचीत, अन्य जरूरी उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गहन जांच के परिणाम स्वरूप ही स्थिति कुछ साफ हो पाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया गया दीक्षांत समारोह का आयोजन

Next Story

बीयू में विश्व वास्तुकला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष