सांसद अनुराग शर्मा

सांसद अनुराग शर्मा और एमपी के सीएम के बीच विकास और कनेक्टिविटी पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

//

झांसी । झांसी-ललितपुर क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से सौजन्य भेंटवार्ता में विकास और कनेक्टिविटी पर महत्वपूर्ण चर्चा की  ।

इस दौरान श्री शर्मा ने बुंदेलखंड के विकास को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य साझा करते हुए कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से चारों ओर से मध्य प्रदेश की सीमाओं से घिरा हुआ है। ऐसे में क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, दोनों सरकारों के बीच आपसी समन्वय और अनुमति अत्यंत अनिवार्य है।

सांसद अनुराग शर्मा

भेंट के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमे ललितपुर के बेतवा नदी के दूसरी ओर स्थित गाँवों को मध्य प्रदेश से जोड़ने के लिए देवगढ़ मार्ग पर स्थित पुल साथ कई मार्गो के शीघ्र पुनर्निर्माण का आग्रह किया गया। इस पुल के बनने से सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा। इसके साथ ही झांसी स्थित सैनिक स्कूल के समीप, मध्य प्रदेश की सीमा में हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग को रोकने का अनुरोध किया गया।

सांसद ने चिंता व्यक्त की कि इस ब्लास्टिंग से विद्यार्थियों की सुरक्षा और शांत शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। जनपद ललितपुर के पाली सहित विभिन्न कस्बों की मध्य प्रदेश के साथ कनेक्टिविटी बेहतर करने हेतु मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पास लंबित बस परमिटों को जल्द स्वीकृति देने पर चर्चा हुई उन्होंने विशेष रूप से पाली से बरेली के बीच चलने वाली बस के लंबित परमिट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मार्ग के शुरू होने से हजारों ग्रामीण यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।।

साथ ही झांसी शहर की पेयजल आपूर्ति को निर्बाध सुनिश्चित करने के लिए सांसद जी ने माताटीला बांध स्थित ‘इनटेक वेल’ के पास एक पुलिस चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि स्थानीय बाधाओं के कारण अक्सर जलापूर्ति में समस्या आती है, जिसे पुलिस पोस्ट की सुरक्षा से दूर किया जा सकता है।

इस अवसर पर सांसद ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दिए गए बहुमूल्य मार्गदर्शन और अटूट सहयोग के लिए  आभार व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

Next Story

कांग्रेस पार्टी संवेदनहीन और राहुल गांधी झूठ की फैक्ट्री:लाल सिंह आर्य

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने चिकित्सा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को लेकर दिया ज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने बुंदेलखंड क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में जबरदस्त खामियों को लेकर मुख्य

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी गुणवत्तायुक्त बीज के भण्डारण की सलाह

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की  वैज्ञानिकों  डॉ. गुंजन गुलेरिया