आईजी झांसी आकाश कुलहरि

आईजी झांसी आकाश कुलहरि राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

/

झांसी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आकाश कुलहरि को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति पुलिस पदक” प्रदान किया गया है।

रेंज पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्चारियों को उनके उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं व उत्कृष्ट कार्य करने पर प सम्मान चिन्ह प्राप्त होने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रोत्साहित किया गया ।

77वें गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2026 के शुभ अवसर पर रेंज के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी वीरता और अदम्य साहस, उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गये हैं।

झांसी आईजी आकाश कुलहरि को उनके उत्कृष्ट सेवाओं हेतु “राष्ट्रपति पुलिस पदक” प्रदान किया गया है।

झांसी परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदों में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर 01 निरीक्षक, 03 उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी को प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है।झांसी आईजी सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनायें दी गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

राष्ट्रपति पुलिस पदक (उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर)आकाश कुलहरि (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक ,झांसी परिक्षेत्र ,झांसी के साथ साथपुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (सेवा अभिलेख के आधार पर) कुलदीप तिवारी, निरीक्षक ना.पु. झांसी, जाहर सिंह, उप निरीक्षक, ना.पु., ललितपुर को दिया गया जबकि पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर (शौर्य के आधार पर) – जितेन्द्र सिंह तक्खर, उप निरीक्षक, ना.पु., झांसी, अतुल कुमार, उप निरीक्षक, ना.पु., झांसी और मो. शरीफ, मुख्य आरक्षी ना.पु., झांसी को प्रदान किया गया ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

टीएससीटी कप सीजन 01: मोंठ हार्ड हिटर्स और बंगरा ब्लास्टर ने दर्ज की शानदार जीत

Next Story

झांसी: विनोद खंडकर अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।