haj yatra

जाना है हज यात्रा पर तो 11 फरवरी को पहुंचे हाफिज सिद्दीकी नेशनल इण्टर कॉलेज

//

झांसी| बुंदेलखंड के झांसी में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. तारिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ के अन्तर्गत हज यात्रा 2026 में जाने वाले हज यात्रियों को कवाड्रिवेलेन्ट मेनिगोकॉकल, मेनिनजाइटिस, सीजनल एन्फ्लूएन्जा व ओरल पोलियो के टीकाकरण कराया जाना है तथा हज यात्रा के लिए प्रशिक्षण और टीकाकरण किया जाना है।

उन्होंने बताया कि जनपद से हज यात्रा में जाने वाले हज यात्रियों को कवाड्रिवेलेन्ट मेनिगोकॉकल, मेनिनजाइटिस, सीजनल एन्फलूएन्जा व ओरल पोलियो के टीकाकरण दिनांक 11 फरवरी 2026 को समय प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक हाफिज सिद्दीकी नेशनल इण्टर कॉलेज, इलाइट चौराहा, सीपरी रोड सिविल लाइन झॉसी में किया जायेगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद झॉसी से हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्री 11 फरवरी को समय प्रातः 09 बजे हाफिज सिद्दीकी नेशनल इण्टर कॉलेज में उपस्थित होकर प्रशिक्षण और टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ में हज यात्रियों को उनके द्वारा करायी गयी मेडिकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस जाँच सर्टिफिकेट की प्रति लेकर टीकाकरण केन्द्र पर पहुँचना होगा ताकि इस जाँच रिपोर्ट को चिकित्साधिकारी द्वारा भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज किया जा सकें।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘समाजवादी रत्न’ सम्मान पाकर खिले सपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के चेहरे

Next Story

झांसी : नवनिर्मित मंदिर में हुई हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

Latest from Jhansi