झांसी।बुंदेलखंड में झांसी स्थित ऐतिहासिक मढिया महादेव मंदिर पर तोरण द्वार निर्माण और साइन बोर्ड लगाने की मांग मानव विकास संस्थान के प्रतिनिधि मण्डल ने आज नगर आयुक्त आकांक्षा राणा के समक्ष उठायी और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा ।

मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में संस्थान का प्रतिनिधि मण्डल आज नगर आयुक्त से मिला।
संस्थान ने नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में बताया गया कि मढिया महादेव मंदिर जो कि प्राचीन व भव्य मंदिरों का एक समूह है पर पहुंचने वाले मार्ग जो कुछ समय पूर्व ही प्रशासन द्वारा झोंकन बाग से खुलवाया गया है ।मंदिर पर एक तोरण द्वार निर्मित किये जाने साथ ही साथ वहां साइन बोर्ड लगा कर रास्ते को प्रदर्शित करने की मांग की ।
प्रतिनिधि मण्डल में संस्थान के संस्थापक सचिव सन्तोष सूरी ने अवगत कराया कि रास्ते में लोग अपने वाहनों की पार्किंग कर देते हैं जिसके लिए अन्यत्र पार्किंग स्थल बनाए जाने की जरूरत है।
कोर कमेटी चेयरमैन डॉ ध्रुव सिंह यादव ने कहा अन्दर जाने वाले रास्ते के दोनों ओर गन्दगी करने वाले लोगों पर भी पाबन्दी लगाई जाना अति आवश्यक है।
मण्डल ने समूचे मार्ग के सुन्दरीकरण की मांग रखी और आशा व्यक्त की कि इतना सब कार्य होने से मढ़िया महादेव मंदिर झांसी का एक रमणीक पर्यटक स्थल बन सकता है।
इस अवसर पर अभिषेक देव , बी के डी की प्रो. ज्योति वर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहीं । नगर आयुक्त ने सभी सुझाव प्राप्त करते हुए एक बार स्वयं संज्ञान में ले कर आवश्यक कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया।
