झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में संरक्षित रेल संचालन, सतर्कता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को आज संरक्षा पुरस्कार प्रदान किये गये।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा उपरोक्त श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों क्रमशः अंजलि प्रजापति –एसआरसीसीटीसी/ झांसी, रीना – एसआरसीसीटीसी, साजिद अनवर- उप मुख्य टिकट निरीक्षक, संजय कुमार खरे – उप मुख्य टिकट निरीक्षक, रणजीत कुमार – ट्रैकमैन, घाटमपुर, दीपू यादव – ट्रैकमेन्टर, आगासोद को संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार 1000 रूपये प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी पी शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
पुरस्कृत कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार से सतर्कता, सजगता और उत्कृष्टता के साथ अपने-अपने कर्तव्य निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन