झांसी। महानगर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में हिंदी नव वर्ष एवं होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भजन एवं पुष्प होली खेली गई ।
चैत्र नवरात्रि हिंदू नव वर्ष का शुभागमन उत्सव एवं होली परिवार मिलन समारोह समारोह पर जिला अध्यक्ष ने कहा ” आज हिंदी नव वर्ष , नवरात्रि एवं होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को में बधाई देता हूं एवं इस प्रकार के कार्यक्रम एवं आयोजनों से सामाजिक समरसता का भाव आता है।”

विभाग प्रचारक मनोज जी ने कहा “आज हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर सभी कार्यकर्ता बंधु को मैं बधाई देता हूं और आशा करता हूं यह नव वर्ष आपके जीवन में अनेकों खुशियां लाएगा ।
सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा ” इस प्रकार के आयोजन हमारे हिंदू सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते हैं जो कि हमारे लिए गर्व का विषय है।”
बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा “हिंदू नव वर्ष एवं होली मिलन समारोह की सभी कार्यकर्ता बंधुओं को बधाई आशा करता हूं की इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रेरणा मिलती है कि किस प्रकार समाज को एकजुट कर खुशियां मनाएं ।”
एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने कहा ” इस तरह के कार्यक्रम हमको यह सीख देते हैं की सभी पर्व हमको एक साथ मना कर हिंदू जागृति को प्रेरित करना है ।
एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने कहा ” होली मिलन समारोह एवं नव वर्ष का कार्यक्रम हम सभी के लिए एक गर्व का विषय है हम सभी समाज के लोग इस कार्यक्रम को मना रहे हैं ।
एमएलसी रमा निरंजन ने कहा” यह चैत्र नवरात्रि उत्सव के प्रथम दिन इस मिलन समारोह में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को में बधाई देता हूं मां शक्ति आप सभी को शक्ति प्रदान करें ।”
जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा “चैत्र नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।”
इस अवसर पर नरेंद्र गुप्ता, चंद्रभान राय, मनमोहन गेंड़ा ,संतराम पेंटर ,संजय पटवारी ,संतोष सोनी, मुकेश मिश्रा ,,नीलू पार्षद ,संजीव अग्रवाल लाल प्रियांशु दे, कुसुम कुशवाहा, सीमा शर्मा ,प्रदीप खटीक, मनोज गुप्ता, नीता अवस्थी, प्रदीप गुप्ता ,वरुण जैन ,प्रीति माहौर, नरेंद्र नामदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
