झांसी । बुंदेलखंड में झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने आर्मी ट्रक में सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी।

खैलार गांव के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।
हादसे में आर्मी ट्रक में मौजूद क्लींजर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को बाहर निकाला और उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया ।
सूत्रों के अनुसार पिकअप वाहन कानपुर से बबीना की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
