हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

झांसी : नवनिर्मित मंदिर में हुई हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

//

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के बबीना ब्लॉक स्थित मथुरापुरा ग्राम पंचायत में नवनिर्मित मंदिर में आज इच्छापूर्ति हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई । इस दौरान भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया।

हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

इस भव्य मंदिर का निर्माण करने वाले पंडित विनोद शर्मा (पत्रकार) ने बताया कि मथुरापुरा उनके पैतृक गांव है और इस गांव में एक छोटा सा माता का मंदिर था ,आसपास का क्षेत्र भी मंदिर परिसर में आता था लेकिन वहां काफी गंदगी पसरी हुई थी। उन्होंने बताया कि एक दिन स्वप्न में भगवान के दर्शन के बाद उन्हें इस मंदिर के निर्माण की प्रेरणा मिली ,जिसके बाद उन्होंने मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू कराया और न केवल मंदिर अपितु पूरे परिसर को ही साफ करते हुए पूरे परिसर क्षेत्र का नवनिर्माण कराया गया है।

हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

इस पूरे मंदिर परिसर के निर्माण में 6 माह का समय लगा और रामेश्वर शास्त्री जी ने आज मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। यह प्रतिमा मेहंदीपुर और जयपुर के बीच मानपुर से लाई गई है ।मानपुर के मूर्तिकार से इस मूर्ति का निर्माण कराया गया है ।सनातन धर्म का प्रचार हो और गांव भर के लोग मंदिर में आकर पूजा अर्चना कर पाए, इसके लिए इस मंदिर का निर्माण कराया गया है।

हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

इस दौरान मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने पंडित विनोद शर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद दिया कि उनके प्रयासों से आज गांव में इतना भव्य मंदिर बनकर तैयार है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आसपास के लगभग 25 गांव के श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया गया। बड़ी संख्या में लोग मंदिर में दर्शनार्थ और पूजा अर्चना के लिए आए, साथ ही सभी ने प्रसाद भी ग्रहण किया ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जाना है हज यात्रा पर तो 11 फरवरी को पहुंचे हाफिज सिद्दीकी नेशनल इण्टर कॉलेज

Next Story

झांसी :चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

Latest from Jhansi