झांसी। मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स -2025 एकता गुप्ता का सम्मान गहोई समाज के संगठन गहोई गौरव ने संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा एवं निवर्तमान अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में किया ।

सम्मान समारोह में कोंच निवासी इंजीनियर एकनाथ गुप्ता और ममता गुप्ता की पुत्री एकता गुप्ता की इस उपलब्धि पर उनका सम्मान गहोई गौरव महिला विंग द्वारा किया गया। उनको शॉल श्री फल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ने कहा आज गहोई समाज की महिलाए किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं । गहोई समाज की महिलाओं ने हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है प्रशासनिक क्षेत्र, व्यापारिक क्षेत्र, चिकित्सा, शिक्षा, खेल जगत, राजनैतिक आदि जगह पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है।उसी क्रम में सौन्दर्य जगत में एकता गुप्ता ने मिसेज साउथ यूनिवर्स 2025 का क्राउन जीता है ।
