जी-20 प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालिका कुश्ती

जी-20 प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता

//
झांसी 05 फरवरी । झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में स्थित जिमनास्ट हॉल में चल रही जी-20 प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आज फाइनल खेला गया । फाइनल में निधि सिंह, ज्योति, जीविषा,  अनीता चैधरी, गुड्डी, वसुंधरा, रिया चौधरी,  मीनाक्षी,  पारसी  और  आरती ने जीत दर्ज की।

वर्ष 2022-23 में खेल निदेशालय,उ0प्र0 लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से तीन फरवरी से आयोजित हो रही जी-20 प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के समापन/पुरसकार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि- मिथलेष सिंह धर्मपत्नी नैपाल सिंह पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी  सुरेश बोनकर,  मंजू शर्मा उप क्रीड़ा अधिकारी, प्रतियोगिता प्रभारी/उप क्रीड़ा अधिकारी- राजेश कुमार सोनकर व  सुनील कुमार, वरिष्ठ क्रिकेटर ब्रजेन्द्र यादव ने बुके भेटकर स्वागत किया।

जी-20 प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालिका कुश्ती

विशिष्ट अतिथि- नीलम यादव बेसिक शिक्षा अधिकारी, रत्ना विश्वनाथन मार्डन पब्लिक स्कूल, संयुक्त सचिव उ0प्र0 कुश्ती संघ/प्रतियोगिता पर्यवेक्षक राजकुमार मिश्रा एवं जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा को जिला कुश्ती संघ के सचिव  सुन्दर ग्वाला, मोनी यादव,  बलविन्दर कौर,  प्रेम सिंह यादव सचिव जिला कबड्डी संघ सूरज सिंह ओद ने बुके देकर स्वागत किया।
समापन समारोह के अवसर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के फलस्वरूप, जिला कुश्ती संघ द्वारा प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी  सुरेश बोनकर को पगड़ी, शाॅल व श्रीफल भेटकर सम्मानित किया गया। अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती कोच  सुभाष भारद्वाज का भी जिला कुश्ती संघ ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

जी-20 प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालिका कुश्ती
उक्त स्वागत कार्यक्रमोपरान्त मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विभिन्न भार वर्ग के विजेता/ उपविजेता खिलाड़ियों व उ0प्र0 कुश्ती संघा द्वारा नामित निर्णायकों/ ऑफिशियल को पुरस्कृत करते हुये अपने आर्शिवचन से खिलाड़ियों को अभिसिंचित किया।
-प्रतियोगिता के फाईनल मैच के परिणाम-
भार वर्ग- प्रथम द्वितीय तृतीय
50 कि.ग्रा. कु0 आरती कानपुर कु0 माला वाराणसी कु0 हिमांशी मेरठ व कु0 तान्या आगरा
53 कि.ग्रा. ,, पारसी मेरठ ,, करिश्मा त्रिपाठी वाराणसी ,, तनु देशवाल सहारनपुर व कु0 काजल उपाध्याय कानपुर
55 कि.ग्रा. ,, मीनाक्षी सहारनपुर ,, रचना सैनी मुरादाबाद ,, अर्चना प्रजापति वाराणसी व कु0 रापल मिर्जापुर
57 कि.ग्रा. ,, रिया चैधरी सहारनपुर ,, रौशनी कानपुर ,, शशि पटैरिया झाॅसी व कु0 संस्कृति चैरसिया वारणसी
59 कि.ग्रा. ,, वसुन्धरा वाराणसी ,, वंशिका गौस्वामी मेरठ ,, रचना मौर्या कानपुर व कु0 प्रिंसी परिहार झाॅसी
62 कि.ग्रा. ,, गुड्डी वाराणसी ,, निधि त्रिपाठी मेरठ ,, आकांक्षा जोशी कानपुर व कु0 अंजलि मुरादाबाद
65 कि.ग्रा. ,, अनीता चैधरी कानुपर ,, सलोनी मेरठ ,, नीलम मिर्जापुर व कु0 कल्पना तिवारी देवीपाटन’गोण्डा’
68 कि.ग्रा. ,, जीविशा कानपुर ,, प्रीति वाराणसी ,, पूजा शर्मा मिर्जापुर व कु0 सुधा देवीपाटन’गोण्डा’
72 कि.ग्रा. ,, ज्योति कानपुर ,, आरती मेरठ ,, पावल देवीपाटन’गोण्डा’ व कु0 अनामिका मिर्जापुर
76 कि.ग्रा. ,, निधि सिंह वाराणसी ,, दिव्यांका यादव कानपुर ,, सोनिया देवीपाटन’गोण्डा’ व कु0 बेबी विश्वकर्मा मिर्जापुर

प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ बालिका पहलवान का पुरस्कार कानपुर मण्डल की कु0 ज्योति को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार नगद धनराशि व स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कृत किया।
मैचों के निर्णायक के रूप में  गोरखनाथ यादव, रामसजन यादव,  सुभाष चन्द्र भारद्वाज, कु0 अंजुम मलिक, कु0 आंचल वर्मा,  नवरत्न यादव, सुरेन्द्र यादव और विक्रान्त उपाध्याय।
अन्त में प्रदेश क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी  सुरेश बोनकर द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, गणमान्य व्यक्तियों, चिकित्सा विभाग, पुलिस दल, पत्राकार बन्धुओं आदि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  पूनमलता राज क्रीड़ा अधिकारी-प्रतापगढ़, राजेश सोनकर क्रीड़ा अधिकारी-सीतापुर, रंजीतराज उप क्रीड़ा अधिकारी-लखनऊ,  अकरम सिद्धीकी उप क्रीड़ा अधिकारी वाराणासी, डाॅ0 सीमा सचान चिकित्सक, डाॅ0 अर्चना शर्मा चिकित्सक,  रामसजन यादव राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक, विकास वैंद्या, ब्रजेनद्र यादव, अमन पहलवान,  सचिन पहलवान,  भावना नरवारे,  प्रदीप गुप्ता, रामबाबू शर्मा,  हरविन्दर कुमार,  सूजीत अग्रवाल और एच.एन. शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता:विभिन्न भार वर्गों में ज्योति, निधि सिंह, सलोनी, गुड्डी, वसुन्धरा, रचना पहुंची फाइनल में

Next Story

उद्योगों की मांग के अनुरूप विद्यार्थियों को कुशल बनाएं : आनंदीबेन पटेल

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।