झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के रक्सा थानाक्षेत्र अंतर्गत सारमऊ गांव में घर के सामने सड़क पर गुटखा थूकने के विवाद में गोली चलाए जाने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दी जानकारी में बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों हरिमोहन अहिरवार, पुत्र दिलीप और पत्नी आशा सहित एक अन्य जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिये गये हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गौरतलब है कि सारमऊ गांव में ही बलराम अहिरवार और हरिमोहन अहिरवार पडोसी हैं। बलराम ने घर के बाहर सड़क पर गुटखा थूका तो इस बात पर हरिमोहन की पत्नी आशा काफी नाराज हो गयी। इसके बाद झगडा बढ़ा तो हरिमोहन और उसके पुत्र आदि ने बलराम के साथ मारपीट की और इस बीच हरिमोहन ने बलराम को तमंचे से गोली मार दी।
बलराम के रिश्तेदारों ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया और इसके बाद 17 जून को पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप न्याय की गुहार लगायी। इसी क्रम में पुलिस ने आज चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश का उिश्स।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन