झांसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )कार्यालय पर झांसी जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके जीवन एवं राष्ट्रसेवा पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। इसके पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी–ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा रहे ।
मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का मूल मंत्र था— “सरकार गिर जाए लेकिन लोकतंत्र पर आंच नहीं आनी चाहिए।” इसी विचारधारा के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर संगठन का प्रचार कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बिहार में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी।
उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं का यदि कहीं सम्मान है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी में है। भाजपा में करोड़ों कार्यकर्ताओं में से नेतृत्व का चयन होता है। कारगिल युद्ध में अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई तथा पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश को विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पहले विधायक या सांसद बनने के लिए कांग्रेस से जुड़ना पड़ता था, लेकिन जो व्यक्ति राष्ट्र और समाज की सेवा करना चाहता था, वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ता था। विषम परिस्थितियों में अटल जी ने कांटों भरे रास्तों पर चलकर स्वयं मार्ग बनाया और दूसरों को भी दिशा दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकी, जबकि भाजपा में कोई भी सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी शक्ति बना है, जिसकी नींव अटल बिहारी वाजपेयी जी ने रखी थी।
महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यालय एक मंदिर के समान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सिद्धांतों और राष्ट्रवाद को अपने जीवन में उतारें। अटल जी ने अपने संपूर्ण जीवन में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और सभी को मार्गदर्शन दिया।
इसके पश्चात झांसी जिला जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अटल जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करें तथा संगठन द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष संजीव तिवारी ने किया ।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड रामकिशोर साहू, बबीना विधायक राजीव सिंह, महापौर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रृंगारिषी,जयदेव पुरोहित,पूर्व जिलाध्यक्ष हनुमंत सिंह नरवरैया, मुकेश मिश्रा, हेमंत परिहार,कुलदीप विश्वकर्मा,जयदेव पुरोहित , कंचन जायसवाल,छत्रपाल राजपूत,अमित साहू ,उदय लोहारी,प्रियांशु डे ,सहजेंद्र सिंह बघेल, संजीव पटेरिया , ,गोकुल दुबे, अमित चिरवारिया, रानू देवलिया, अभिषेक जैन, परमजीत सिंह,नेहा राजपूत,विकास कुशवाहा, आदर्श गुप्ता, मीनू राजावत,संजीव पटेरिया, अनुज नीखरा,ऋषि सैनी,निर्मल कुशवाहा,अमित श्रीवास्तव, ओम बिहारी भार्गव ,संजीव लाला, संजय आनंद, संतराम पेंटर, सौरभ मिश्रा, मुकुल द्विवेदी,जीतू शिवहरे,नीता अवस्थी,कविता शर्मा , ममता चौरसिया,चेतन ओझा सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
