झांसी 16 फरवरी । फिजी में चल रहे 12 वें विश्व हिंदी सम्मेलन में झांसी से पूर्व शिक्षा मंत्री डा रवींद्र शुक्ल ने आज कहा कि भारत की संस्कृति का लोहा अब पूरा विश्व मान रहा है
डा रवींद्र शुक्ल ने सम्मेलन में आज के युग में भारतीय संस्कृति का महत्व और उसके साथ हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता के सदर्भ में अपना वक्तव्य दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा रवींद्र शुक्ल कहा कि भारत की संस्कृति का लोहा अब पूरा विश्व मान रहा है, साथ में हिंदी भाषा की लोकप्रियता भी इतनी तेज़ी से बढ़ रही है कि लगभग हर देश में हिंदी भाषी लोगो की संख्या निरंतर बढ़ रही है। पर इसी के साथ साथ हमारे ऊपर यह जिम्मेदारी आती है कि सटीक शब्दावली एवम सही व्याकरण के साथ हिंदी का प्रचार प्रसार हो।
उन्होंने कहा हिंदी को भारत में राष्ट्रभाषा बनाने के संकल्प पर भी हमारी संस्था हिंदी साहित्य भारती प्रतिबद्ध है, उन्हे विशेष रूप से वहा पर आए हुए सदस्यों से बुंदेलखंड और उसकी संस्कृति की भी चर्चा की।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन