डॉ संजय कुमार निषाद

सरकारी योजनाओं के लाभर्थियों का बदल रहा है जीवन:डॉ. निषाद

/

ललितपुर 17 मई । बुंदेलखंड के ललितपुर आये  मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉ संजय कुमार निषाद ने बुधवार को कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों के जीवन में बदलाव आ रहा है।

यहां सर्किट हाउस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में सम्बोधित करते हुए डॉ़ निषाद ने कहा कि मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश में  केंद्र सरकार की मछुआ  कल्याण को लेकर चलाई जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को जमींन पर उतारने को लेकर हर सम्भव कोशिश की जा रही है।

इस योजना से मछुआ समुदाय के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और  वह विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। इसका परिणाम है कि जनपद में गांव के गरीब किसानों को मध्यम मत्स्य आहार प्लांट का लाभ दिया जाएगा, जो कि आठ टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता पर कार्य करेगा साथ ही मत्स्य विभाग द्वारा पी.एम.एस.वाई. के अंतर्गत  एक करोड़ की योजना पर साठ लाख रूपये की सब्सिडी देकर आगे बढ़ाया जाएगा।

पिछले बजट में बीस हजार करोड़ ब्लू रेवोल्यूशन के  नाम पर मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्राविधान किया और बीते दिन पूर्व के बजट में मछुआ समाज के लिए  छै हजार करोड़ रुपये का प्राविधान कर मछुआ समाज को विकास के क्रम में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है व केन्द्र और प्रदेश सरकार  की नीतियों से प्रदेश की जनता खुश हैं, क्योंकि सरकार की योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे जन मानस के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और वह विकास के पथ पर लगातार अग्रसर हो रहे हैं।

इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाह, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।

डेस्क

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

25 दिन में पैसा डबल करने वाले साइबर ठग चढ़े पुलिस के हाथ

Next Story

डेनमार्क से आयी टीम ने जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों को लेकर जताई खुशी

Latest from कृषि

आईसीआरआईसैट के उपमहानिदेशक ने जाना झांसी कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यक्रमों के बारे में

झांसी । हैदराबाद स्थित इंटरनेशनल  किरोप्स रिसर्च  इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-ऐरीड टिरोपिक्स, (आईसीआरआईसैट) के उपमहानिदेशक डॉ.

झांसी : कृषि से जुड़ी संस्थाओं, कृषि वैज्ञानिकों- उद्यमियों और किसान संगठनो का संगम ‘अखिल भारतीय किसान मेला’ हुआ सम्पन्न

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी जिले में स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विवि में आयोजित तीन