अवैध कब्जा

झांसी: विधवा की कृषि भूमि पर दबंग पिता-पुत्रों ने जमाया अवैध कब्जा,दे रहे जान से मारने की धमकी

//

झांसी । जिले के बबीना क्षेत्र अंतर्गत एक विधवा की  कृषि भूमि पर  दबंग पिता-पुत्रों द्वारा  अवैध कब्जा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है ।

पीड़ित महिला का आरोप है कि दबंग पिता-पुत्रों ने उसकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर , जबरन खेत जोतने के बाद गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी । उसकी  शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत के बाद बबीना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़पुरा निवासी मालती पत्नी स्व० वृक्षराज ने तहसील समाधान दिवस पर एक बार फिर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही दबंग पिता – पुत्रों ने उसकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर दो वर्षों से खेती नहीं करने दे रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे वह दाने दाने को मोहताज है।

पीड़िता ने बताया कि थाना-बबीना पुलिस ने जांच के बाद कहा कि दबंगो द्वारा जो फसल जबरन बोई गयी है ,उसे वही काटेंगे और दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गयी। इसके बाद करीब एक माह बाद मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो ने जांच की और काफी समय तक कार्यवाही का आश्वासन देते रहे। अब उनका कहना है विपक्षी / दबंगो द्वारा जो गेहूं की फसल बोई गयी है, उन्हें काट लेने दो जब चकबन्दी होगी तो आपकी जमीन स्वतः आपको मिल जायेगी


इस प्रकार लगातार शिकायतो के बाद भी न्याय न मिलने से परेशान विधवा , वृद्ध व असहाय पीड़िता ने बताया कि कार्यवाही न किये जाने से दबंगो के हौसले बुलन्द हैं और वह अवैध कब्जा करने के बाद उसे लगातार डरा धमकाकर खेती नहीं करने दे रहे हैं। पीड़िता ने एक बार फिर दबंगों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्यवाही कर भूमि कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग की है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अखिलेश ने झांसी में किये योगी और भाजपा सरकार पर तीखे वार

Next Story

द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Latest from Jhansi