झांसी । महानगर स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय में गुरूवार (26 फरवरी) को मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय झांसी द्वारा आयोजित इस मेले में सहित देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों द्वारा नॉन टेक्निकल टेक्निकल दोनों प्रकार के पदों हेतु अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए सम्बन्धित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में अशोक लिलैण्ड, एमआरएफ टायर, टाटा मोटर्स, वीवो मोबाइल, मदरसन सूमी, इम्पीरियल ऑटो इण्डिस्ट्रीज, हाईवे रूप, प्रेसिसन टेक्नोलॉजी, होन्डा, यामाहा, सत्यम मोटर्स, ओसवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, द इण्डिया थर्मिट कॉरपोरेशन लिमिटेड, विजन मोटर्स झॉसी, विद्याफूड कंसिप्ट झांसी , विनायक इलेक्ट्रिक इण्डिया झांसी, पॉलीफैशन झांसी, तिरूपति राइस मिल झांसी, रामराजा कार प्राइवेट लि. झांसी, ब्लिकिंट, अमास स्किल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, नर्सिंग केयर हेल्थ केयर, एसआईएस सिक्योरिटी, आरएसटीग्रुप ऑफ सर्विस, पुखराज हेल्थ केयर प्रा लि, आर्कटिक इंडस्ट्रीज वाराणसी, वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक, डिस्कन टेक्नोलॉजीज इण्डिया लि, केजीबीएस इण्डिया प्रा लि, गुडविल इण्डिया मैनेजमेंट ग्रुप ऑफ कम्पनीज प्रा लि, साता विकास इण्डिया प्रा .लि. (एजुवांटेज प्रा लि), ग्रोफास्ट फर्टिलाइजर लि, याजिका इण्डिया प्रा लि (एसपीएनएन बिजनेस सर्विसेस प्रा लि), पेरेग्रीन गार्डिंग प्रा लि, एलएनटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट आदि बहुत सी कम्पनियों द्वारा चयन किया जाएगा।
इस मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, एमबीए, बीसीए, बीटेक, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग सर्विस सेक्टर, तकनीकी/गैर तकनीकी सभी क्षेत्र की कम्पनियों उपलब्ध रहेगी, मेले मे समस्त योग्यताधारी अभ्यर्थियों हेतु लगभग 2000 से अधिक रिक्तियों उपलब्ध हैं। 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के समस्त पुरूष/महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी क्यूआर कोड अथवा रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कर सम्पूर्ण वायोडाटा के साथ सीधे महाविद्यालयपरिसर में वने साक्षात्कार काउंटरों पर अपनी उपस्थिति कराकर सम्मिलित हो सकते है। मेले में कम्पनी द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी।
