एलपीजी और पेट्रोल

एलपीजी और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान :जिला पूर्ति अधिकारी

/

झांसी । जिला पूर्ति अधिकारी ने  जनपद वासियों को सूचित करते हुए बताया कि  पेट्रोलियम मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जनपद झांसी में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियों द्वारा समस्त पेट्रोल पंपों को नियमानुसार पैट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे में जनपदवासी पैनिक न करें तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पैट्रोल एवं डीजल की मात्रा पैट्रोल पम्पों से प्राप्त करें तथा अनावश्यक रूप से पैट्रोल एवं डीजल का भंडारण करने से बचें।

उन्होंने बताया कि यदि किसी भी पेट्रोल पम्प या रिटेल आउटलेट  पेट्रोल  और डीजल की जमाखोरी एवं कालाबाजारी किये जाने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचते हुए
पाया जाता है तो सम्बंधित पैट्रोल पम्प या रिटेल आउटलेट संचालक के खिलाफ  आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल प्रबंधक ने 300वें विद्युत लोको को दिखाई हरी झंडी

Next Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुरू होने जा रहा ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

Latest from Jhansi