झांसी 03 फरवरी। उत्तर प्रदेश के झांसी मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी शनिवार को मऊरानीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में आम लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मंडलायुक्त आदर्श सिंह भी मौजूद रहे।
मंडल के आलाअधिकारियों की मौजूदगी में लोगों ने विविध क्षेत्रों से जुड़ी अपनी अपनी समस्याएं बतायीं। दोनों की अधिकारियों ने तहसील के अन्य अधिकारियों के बीच जन शिकायतों को सुना और संबंधितों को मामलों के जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए निर्देश दिये।
अपनी कार्यशैली के अनुरूप और शासन की मंशा के तहत डीआईजी नैथानी पुलिस और प्रशासन के साथ आमजन के जुड़ाव की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कार्यभार संभालने के बाद से ही वह मंडल के तीनों जिलों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों साथ बैठक कर आमजन और प्रशासन के बीच मधुर सामंजस्य बनाने के काम में जुटे हैं। वह लगातार पुलिस प्रशासन को भी लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उसके साथ व्यवहार में मधुरता लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन