दीपमाला कुशवाहा

अपना दल (एस) को प्रदेश की नंबर वन पार्टी बनाने के लिए करेंगे काम :दीपमाला कुशवाहा

//
झांसी 07 जनवरी। अपना दल (एस) की महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार वीरांगना नगरी झांसी आगमन पर दीपमाला कुशवाहा का  जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
यहां महानगर के चर्चित ईलाइट चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। दीपमाला कुशवाहा ने चौराहे पर लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नहेरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद महानगर में पहली बार पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी की बागडोर संभालने वाली अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने पार्टी में दी गयी नयी जिम्मेदारी के लिए श्रीमती पटेल का धन्यवाद  दिया और कहा हम प्रदेश में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए  जागरूक करने और गांव गांव तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने के लिए काम करेंगे।
उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने बहुत  कम समय में ही प्रभावशाली नेतृत्व के कारण प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में जगह बना ली है। अब हम सभी को मिलकर इस तरह से काम करना होगा कि जल्द ही अपना दल एस प्रदेश की नबंर वन पार्टी बनकर उभरे।
पत्रकार वार्ता में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अहमदखान मंसूरी, मऊरानीपुर विधायक डॉ़ रश्मि आर्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता सतेंद्र यादव,जिलाध्यक्ष जगरूक सचान के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
वैभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अवैध प्रेम संबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या

Next Story

नगर आयुक्त ने भी देखी गुलाम गौस खां पार्क की बदहाली, दिये निर्देश

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को