समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

//

झांसी । समाजवादी पार्टी के बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव सहित पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ‘समाजवादी रत्न’ सम्मान से नवाजा जायेगा ।

पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मिर्ज़ा करामत बेग ने आज यहाँ पत्रकारों को इस सम्बन्ध में बताया कि क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है। डॉ. यादव को इन्टरनेशनल कॉपरेटिव अलायंस एशियन पैसिफिक के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
जापान के बाद उन्होंने अब श्रीलंका में लहराया परचम मिर्ज़ा बेग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह झांसी सहित समूचे बुंदेलखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष पुराने सिपाहियों को ‘समाजवादी रत्न’ सम्मान से नवाजा जायेगा।

आगामी 07 फरवरी शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन बस स्टैंड रोड पर स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि इसमें केवल डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव का ही अभिनंदन नहीं होगा, बल्कि समाजवादी आंदोलन के उन कर्मठ योद्धाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष या उससे अधिक समय निस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को दिए हैं। इन समर्पित कार्यकर्ताओं को ‘समाजवादी रत्न’ की उपाधि से नवाजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में समाजवादी पार्टी के जनपद के तमाम वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और भारी संख्या में पदाधिकारी शामिल होंगे। मिर्ज़ा बेग ने जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचें।

इस दौरान प्रदेश सचिव सुदेश पटेल, पूर्व मंत्री अजय सूद, अर्जुन सिंह यादव, संजय पाल, आरिफ खान मौजूद रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जनरल बिपिन रावत पार्क में सजेगा सहित्य और कला का साझा मंच

Next Story

सांसद अनुराग शर्मा और एमपी के सीएम के बीच विकास और कनेक्टिविटी पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने चिकित्सा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को लेकर दिया ज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने बुंदेलखंड क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में जबरदस्त खामियों को लेकर मुख्य

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी गुणवत्तायुक्त बीज के भण्डारण की सलाह

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की  वैज्ञानिकों  डॉ. गुंजन गुलेरिया