कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

झांसी : मुस्तरा स्टेशन का नाम वीरांगना झलकारीबाई रखे जाने को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में वीरांगना झलकारी बाई कोरी समाज विकास समिति भोजला के पदाधिकारियो एवं कांग्रेसियों ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन आज मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार को सौंपा।

कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में झांसी कानपुर रेल मार्ग पर स्थित मुस्तरा रेलवे स्टेशन का नाम प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सन 1857 की दीपशिखा महारानी लक्ष्मी बाई की महिला सेना दुर्गा दल की सेनापति वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर किए जाने की मांग की गयी । मथुरा रेलवे स्टेशन झलकारी बाई की जन्मस्थली भोजला के निकट स्थित है इस संबंध में लंबे समय से अनेक संगठनों द्वारा उक्त मांग की जाती रही है।

इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, इंजीनियर मोहनलाल सिंगरिया, बलवान सिंह यादव, अमीरचंद आर्य, जगदीश लाल, डॉ. काशीराम भिटौरिया, अशोक कंसोरिया, डॉक्टर पप्पू राम सहाय, शैलेंद्र वर्मा शीलू , हरिओम श्रीवास, गणेश शाक्य, झलकारी बाई के वंशज मंगल सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेलवे स्टेशन पर कुलियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Next Story

झांसी में पुलिस ने फरार इनामी हत्यारोपी पर कसा शिकंजा

Latest from बुंदेलखंड

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष