कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:प्रदीप जैन

//

झांसी 17 सितंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों के क्रम में प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था और पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

झांसी में यह जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को सौंपी गयी और इसी क्रम में यहां पार्टी मानिक चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को  जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रहार करते हुए श्री जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। आए दिन हत्या, महिलाओं का अपहरण, गैंगरेप, दहेज,हत्या आदि के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है।  पूरे देश में खास तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में उत्तर प्रदेश सबसे अग्रणी स्थान पर है। झांसी में जैन मंदिर में चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं किया गया।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मिली शिकस्त के कारण भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रणवीर सिंह बिट्टू द्वारा नेता  प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को आतंकी तथा एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने जैसी बयान बाजी कर रहे हैं।

जहां एक ओर उत्तर प्रदेश में अपराधी निरंकुश है, वही पुलिस बेंदाज, अधिकारी बेलगाम और मंत्री असहाय नजर आ रहे हैं। झांसी में चलती हुई गाड़ी में हुए बलात्कार का मामला हो या जनपद जौनपुर में मंगेश यादव के फर्जी एनकाउंटर का मामला हो, जनपद रायबरेली में अर्जुन पासी की हत्या का मामला हो या अभी हाल ही में 11 सितंबर को जनपद कानपुर में सिर काटकर महिला की हत्या का मामला हो। पुलिस बढ़ती अपराधों के कारण लाचार दिखाई दे रही है। पूरे भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 25% अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में होते हैं। अपराधियों को बचाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी वाशिंग मशीन बन चुकी है, जिसमें रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगे हुए अपराधी भी भाजपा में आकर अपराध मुक्त हो जाते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व महापौर प्रत्याशी अरविंद बबलू,अनिल रिछारिया, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोक कंसोरिया, अनुसूचित  जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शीलू, राजकुमार फौजी, इमरान खान, दिनेश वर्मा, रोविस खान आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े पर सांसद अनुराग शर्मा ने लगायी झाड़ू

Next Story

एडीएम नमामि गंगे अशोक कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को