चलो-महाकाल-यात्रा

हर हर महादेव के जयकारों के साथ निकली चलो महाकाल यात्रा

//
 झांसी। सावन के पवित्र माह में बुंदेलखंड के झांसी से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंगलवार को महाकाल यात्रा पर उज्जैन के लिए रवाना हुए।
चलो-महाकाल-यात्रा
श्रावण मास में सनातन धर्मावलंबी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर हैं और बुंदेलखंड के झांसी में भी शिव भक्तों का जोश हिलोरे मार रहा है। इसी क्रम में भाजपा की झांसी जिला ईकाई के अध्यक्ष हेमंत परिहार द्वारा आयोजित इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा का शुभारंभ महानगर के ऐतिहासिक सिद्धेश्वर मंदिर से किया गया।
चलो-महाकाल-यात्रा
झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन , शिक्षक विधायक बाबू लाल तिवारी ने महानगर के धर्माचार्यों की मौजूदगी में कारों पर सवार शिवभक्तों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सावन के पवित्र माह में भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए “ चलो महाकाल” यात्रा का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि सावन के माह में भगवान महाकाल के सामूहिक रूप से दर्शन सनातन संस्कृति की सामूहिकता के संदेश को और मजबूत करेगा ।
चलो-महाकाल-यात्रा
 यात्रा के आयोजनकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह स्वयं तो महाकाल के दर्शन के लिए लगातार जाते थे लेकिन आज सावन के माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा से इतने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान महाकाल के दरबार में जाने का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने यात्रा के आयोजन में सहयोग देने वाले प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का धन्यवाद दिया।
चलो-महाकाल-यात्रा
इस अवसर पर नगर धर्माचार्यों ने भी आयोजनकर्ता को इस आयोजन के लिए साधूवाद दिया और सनातन की ध्वज पताका विश्व भर में लहराने की कामना की।
लगभग 202 वाहनों पर सवार होकर 1016 कार्यकर्ता महाकाल यात्रा पर निकले तो नगर के अलग अलग स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। महानगर में यात्रा मार्ग हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गुुंजायमान रहा।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

किसानों की धान और सिंचाई की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

Next Story

सरकारी विद्यालयों के मर्जर के विरोध में आप चला रही स्कूल बचाओ अभियान

Latest from Jhansi