झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के पावन अवसर पर आज झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की भव्य प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों व झांसी नगर वासियों की उपस्थिति में रानी लक्ष्मीबाई को नमन कर उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।


अपर मंडल रेल प्रबधंक नंदीश शुक्ला, प्रेम प्रकाश शर्मा , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा एवं सभी अधिकारियों सहित उपस्थित नागरिकों व बच्चों ने महा रानी लक्ष्मीबाई को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किये व यह स्मरण किया कि महारानी लक्ष्मीबाई केवल झांसी की नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र की वीरता, साहस और स्वतंत्रता की प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन संघर्ष, धैर्य तथा राष्ट्रनिष्ठा की अमूल्य मिसाल है। उनका अदम्य पराक्रम हम सभी को देशहित में निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का संदेश देता है।”

दीपोत्सव मनाते हुए सभी ने यह भावना साझा की कि झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा यात्रियों और रेलवे कर्मियों को प्रतिदिन राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है।
रानी लक्ष्मी बाई जी की साहस गाथा जो राष्ट्र प्रगति में नारी शक्ति की भूमिका को उल्लेखित करती है का स्मरण करते हुएसभी ने आव्हान किया कि हमें यह भी संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कार्यक्षेत्र—विशेषकर भारतीय रेल—में भी उसी निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ कार्य करें, जैसा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अपने कर्तव्य और देश के लिए किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा ,अपर मंडल रेल प्रबंधक/ओपी नंदीश शुक्ल सहित सभी शाखा अधिकारियों एवं समस्त उपस्थित जनमानस द्वारा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीपदान करते हुए रानी लक्ष्मी बाई को नमन किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
