मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापों से मचा हडकंप

झांसी के बबीना में मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापों से मचा हडकंप

//
झांसी । बुंदेलखंड में झांसी के बबीना क्षेत्र में संचालित विभिन्न विभिन्न मेडिकल स्टोर पर नकली/नशीली तथा एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतें पर आज जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देशन में जिला औषधि निरीक्षक ने छापेमारी की। छापे की सूचना से इलाके के दवाओं के कारोबारियों के बीच हडकंप मच गया।
बबीना कस्बा में स्थित मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से नकली दवाओं की बिक्री की जा रही है एवं संचालक बिना बिल की दवाएँ खरीद कर रहे हैं जैसी शिकायतों के क्रम में औषधि निरीक्षक डॉ. देवयानी दुबे द्वारा कस्बा बबीना स्थित अल्का मेडिकल स्टोर, मस्जिद के पास अपना मेडिकल स्टोर एवं न्यू अपना मेडिकल स्टोर मेन चौराहा बबीना एवं पूजा मेडिकल स्टोर, मस्जिद के पास का औचक निरीक्षण किया।
मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापों से मचा हडकंप
निरीक्षण के दौरान कागजातों की जांच की गई। स्टोरों पर बिना बिल की औषधियां नहीं पाई गईं किंतु अन्य कमियों जैसे एक्सपायरी दवा अलग न रखने, दवाओं की बिक्री बिना बिल के करने, आदि के क्रम में दुकान संचालकों को नोटिस प्रेषित किए गए एवं संदेह के आधार पर मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी जुकाम में उपयुक्त की जाने वाली औषधियों’ के कुल 08 नमूने संग्रहित किए गए। जिसमें मुख्यतः बच्चों के बुखार, कफ सीरप थे। जांचोपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
औषधि निरीक्षक डॉ़ देवयानी दुबे ने औचक छापेमारी कार्रवाई के दौरान उन्होंने औषधियों के रखरखाव, भंडारण और वितरण कागजातों  की गहनता से जांच की. इस प्रक्रिया में मेडिकल स्टोर में जो  कमियां पाई गईं, उन्हें जल्द ठीक करने और नारकोटिक दवाओं को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना न बेचने का निर्देश दिया।
 उन्होंने निरीक्षण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल स्टोर में औषधियों के भंडारण, रख-रखाव और वितरण की जांच करना,अवैध दवाओं की बिक्री को रोकना,कागजातों में पाई गई कमियों को दूर कराना है।
औषधि निरीक्षक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दवाएं सही तरीके से संग्रहीत हों और उपभोक्ताओं को सुरक्षित दवाएं मिलें।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जीएसटी सुधारों को लेकर सांसद अनुराग शर्मा ने चलाया जागरूकता अभियान

Next Story

शारदीय नवरात्र का देवी महात्म : चौथा दिन -माँ कूष्माण्डा

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष