झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में रक्त संबंधों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है ,जहां एक भाई ने अपने सगे भाई की विवाद के बाद गुस्से में आकर न केवल सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी बल्कि उसके शव को भी आंगन में ही गड्ढा खोदकर गाङ दिया।
प्रेम नगर थाना क्षेत्र निवासी मुसारिक बेग ने अपने बड़े भाई तारिक बेग की हत्या को अंजाम दिया और मामला यहीं नहीं रुका। उसने10 फरवरी को हत्या को अंजाम देने के बाद साजिशन प्रेम नगर थाना में अपने बड़े भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 फरवरी को दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में मुसारिक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी बात। इस पूरे मामले पर मुसारिक के मामा मोहम्मद सलीम ने पुलिस को बताया कि संभवतः मुसारिक ने हीं अपने भाई की हत्या की है और अब सच्चाई छुप रहा है और उसी ने हत्या कर तारिक के शव को भी कहीं छुपा दिया है ।
इस पूरे मामले पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मुसारिक ने प्रेम नगर थाने में अपने भाई तारिक बेग की गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 फरवरी को लिखवाई थी । मामले की जांच के क्रम में मुसारिक के मामा मोहम्मद सलीम ने थाने पहुंचकर इस मामले में मूसारिक के ही शामिल होने का शक जताया जिसके बाद मूसारिक को हिरासत में लिया गया और कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने सारी हकीकत बयां कर दी । उसने बताया कि भाई के साथ हुए विवाद के बाद वह इतने गुस्से में आ गया कि उसने फावड़े से अपने भाई के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसने भाई के शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना भी दिया।

इस पूरी जानकारी के बाद पुलिस विभाग फॉरेंसिक की टीम और प्रशासन के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घर में खोदे गए गड्ढे को फिर से खोदने का काम किया गया तथा शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मुसारिक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
