झांसी । खेलो इंडिया ट्राईबल्स गेम्स (अनुसूचित जनजाति खेल )अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में आगामी 2 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही प्रतियोगिता में एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं इंटरनेशनल मल्लखम्ब रेफरी बृजेश द्विवेदी को तकनीकी अधिकारी के रूप में आमंत्रित किया गया है।

मल्लखम्ब खेल को प्रतियोगिता से हटकर सिर्फ प्रदर्शन (डेमोंसट्रेशन) के रूप में सम्मिलित किया गया है जिसमें इंटरनेशनल मल्लखम्ब रेफरी बृजेश द्विवेदी को तकनीकी अधिकारी के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार ने दी ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सरावगी,कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल व समस्त मल्लखम्ब प्रेमियों ने चयन पर बृजेश द्विवेदी को बधाई दी है।
