भारतीय जनता पार्टी

झांसी:भाजपा कार्यालय में आगामी मतदाता पुनरीक्षण के द्वितीय चरण की तैयारी को हुई मंथन बैठक

//

झांसी। जनपद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि तथा मुरली मनोहर जोशी का जयंती मनाई गयी , साथ ही आगामी मतदाता पुनरीक्षण के द्वितीय चरण की तैयारी हेतु मंथन बैठक की गई ।

भारतीय जनता पार्टी

इस अवसर पर , कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की गई तथा मुरली मनोहर जोशी के जन्म दिवस की उपलक्ष में कार्यालय पर केक काटा गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा जिन्होंने भगवान राम लाल के लिए अपनी सत्ता को न्योछावर कर दिया है ऐसे हिंदू हृदय सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन जिनकी जन कल्याणकारी योजनाओं से उत्तर प्रदेश की दिशा को बदल कर रख दिया था।

क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी के गौरव कल्याण सिंह को नमन करता हूं तथा मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। आज हमारा मतदाता पुर्ननिरीक्षण कार्यक्रम द्वितीय चरण की ओर है हमारे पार्टी के त्रिदेव बूत अध्यक्ष ,बी एल ए 2,तथा प्रवासी कार्यकर्ता, बैठक ले तथा ऑनलाइन फॉर्म भरने की चेष्टा करें फार्म 6,7,8 को भर कर कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें उसके लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को दें।

कार्यक्रम का संचालन संजीव तिवारी ने किया तथा आभार अभिषेक जैन ने किया इस अवसर पर मंचासीन रहे जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ,क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ,एमएलसी रामतीर्थ सिंगल ,एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सराओगी ,पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ,अखिलेश गुप्ता ,संजीव तिवारी ,अभिषेक जैन रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर न्यूनतम समय से बैलास्टलेस ट्रैक की सफल कमीशनिंग

Next Story

झांसी : उल्दन थाना क्षेत्र में खेत में बनी झोपडी से मिला बुज़ुर्ग का शव ,फैली सनसनी

Latest from Jhansi