भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष

भाजपा ने झांसी में जिलाध्यक्ष पद की कमान दी हेमंत सिंह परिहार के हाथ

/

झांसी 15 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हेमंत परिहार को दी है। पार्टी ने उन्हें महानगर जिलाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा है।

संघ के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता हेमंत परिहार ने पार्टी में कई जिम्मेदारियां निभायी हैं। श्री परिहार परास्नातक है और कृषि तथा होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। वह श्री रामराज्य संकल्पना ट्रस्ट की प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं। राजनीति के साथ साथ श्री परिहार सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा संलग्न रहे हैं। वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़े रहे हैं।इतना ही नहीं पार्टी की ओर से कई चुनावी जिम्मेदारियों को भी निभा चुके हैं।

श्री परिहार बुंदेलखंड की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा के संयोजक भी है। अभी हाल ही में हुई इस यात्रा में प्रदेश  के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए थे। यह यात्रा 2017 से शुरू हुई थी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ललितपुर: थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की मौत

Next Story

ऑल इंडिया प्रोफेशन कांग्रेस करता है प्रगतिशील राजनीति को प्रोत्साहित:राहुल रिछारिया

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को