भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने सुनी अधिवक्ताओं की समस्याएं

//

झांसी।बुंदेलखंड के झांसी में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के समक्ष पहुंच उनकी समस्याओं को सुना ।

अधिवक्ता परिसर में भ्रमण करते हुए उन्होंने कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज एवं लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में कार्य करने वाला अधिवक्ता आमजन के न्याय प्राप्त करने का साधन बनता है।उन्होंने कहा कि मैं सभी साथियों को आश्वस्त करता हूं कि कोई भी समस्या हो में दिन रात आप लोगों के साथ खड़ा हूं।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे , मृदुल श्रीवास्तव, रवि गोस्वामी, सुरेंद्र शर्मा, ज्ञानेन्द्र अग्रवाल,मदन बबेले, देवेंद्र दुबे, उपेंद्र बबेले, नीरज शर्मा, राकेश शर्मा,रानू देवलिया ,प्रियांशु डे, आदि लोग उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल  के वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकट क्लर्क जोंटी कुमार लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित

Next Story

एक माह की बच्ची की गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी पिता को छह साल की सजा

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय :विद्यार्थियों ने सीखे पेशेवर फोटोग्राफी के गुर

झांसी । बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के भास्कर जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान और फोटोग्राफी प्रतिबिम्ब क्लब के संयुक्त