झांसी । बुंदेलखंड के झांसी स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय ( बीकेडी )परिसर में उप्र कौशल विकास मिशन , राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) एवं जिला सेवायोजन कार्यालय झांसी के संयुक्त तत्वाधान में 24 मार्च को आयोजित होने जा रहा है ।

बीकेडी चौराहा, ग्वालियर रोड स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय परिसर में प्रातः 10.00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। उक्त मेले में 18 से 35 आयुवर्ग के समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों को विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा चयनित किया जायेगा एवं उन्हें नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया जायेगा।
मेले में यूसेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टाटा, एक्सप्रेस लॉजिस्टिक, बायॉन्ड एग्जीक्यूटिव सप्लाई चैन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, पारेख इंटीग्रेटेड सर्विस ,पोखराज हेल्थकेयर नेक्सॉन टैलेंट स्टाफिंग एंड पैरोल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, टीमली सर्विस लिमिटेड, गैलस्टिक एचआर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, फोजोम सोलर इंटरनेशनल सोशल वर्कर एसोसिएशन प्रेरणा इंजीनियरिंग एजुकेशन ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड यूनिफाइड एचआर सोल्यूशन एलएन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड लेंस कर प्राइवेट लिमिटेड, हाईली इलेक्ट्रिक एप्लायंसेस, एमआरएफ टायर प्रेस इंटरप्राइजेज कोल्बिन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, डायलएस आईएस आदि कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं ।
मेले में हाईस्कूल ,इंटरमीडिएट, स्नातक ,परास्नातक आईटीआई पॉलिटेक्निक बीटेक एमबीए, कंप्यूटर दक्षता विभिन्न कैटेगरी के पद रिक्तियों उपलब्ध हैं।अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार पदों ऑब्लिक कंपनियों में साक्षात्कार दे सकते हैं। उपरोक्त मेले में पंजीकरण ले लिए क्यूआर कोड के माध्यम से भी प्रतिभाग कर सकते हैं
