पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

झांसी की वीर भूमि पर आकर हुआ गौरवान्वित: भगवंत मान

/

झांसी 27 अक्टूबर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड आये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज रवानगी से पहले कहा कि जिस वीर महारानी लक्ष्मी बाई  को अब तक किताबों में पढ़ा था, आज उनकी कर्मभूमि पर आकर गौरवान्वित हुआ हूं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत 26 अक्टूबर को महाराजगंज, नौगांव व बिजावर के उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया तथा  रात्रि में झांसी होटल में विश्राम किया।

झांसी से आज  प्रस्थान के पहले आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान एवं मध्य प्रदेश एस0टी0 प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस अर्पित कंडुलना ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में  झांसी की रानी की कांस्य प्रतिमा भेंट की, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि रानी झांसी की प्रतिमा को अपने हाथों में लेकर अभिभूत हूं, इस सम्मान का मेरे लिए विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों ने जो प्रेम व स्नेह उन्हे दिया वह अविस्मरणीय है और वे यहां बार बार आना चाहेंगे। सभी लोग पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करें और  संगठन को मजबूत करते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष अरशद खान, मध्य प्रदेश एस0टी0 प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस अर्पित कंडुलना, जिला सचिव सद्दाम खान, बबीना विधानसभा अध्यक्ष सुरेश रजक, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष उज्जवल मोदी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विक्की खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ हिमांशु यादव, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ आशीष गुप्ता, पूर्व विधायक प्रत्याशी बी0 एल0 भास्कर, दीपक सिंह, अमान खान शामिल रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में बच्चों ने निकाली “जल ज्ञान यात्रा”

Next Story

झांसीवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की मां पहुंज नदी की महाआरती

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)